Share Markets: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन दिवाली, इन 5 कारणों से सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी ने भी बनाया रिकॉर्ड

Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में दिवाली से पहले ही जश्न का माहौल है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में लगातार तीसरे दिन भारी तेजी देखने को मिली। शुरुआती गिरावट से उबरते हुए सेंसेक्स 700 अंकों से अधिक की छलांग लगाकर 84,000 के पार पहुंच गया। वहीं निफ्टी ने भी पिछले एक साल का नया उच्चतम स्तर छू लिया। पिछले तीन दिनों में सेंसेक्स 2,133 अंक या 2.6% तक उछल चुका है। वहीं निफ्टी 630 अंक या 2.51 फीसदी तक उछल चुका है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *