Deepinder Goyal net worth: जोमैटो (Zomato) और ब्लिंकिट (Blinkit) की पेरेंट कंपनी Eternal के फाउंडर दीपिंदर गोयल की नेटवर्थ दो दिन में ₹1,667 करोड़ का उछाल आया है। यह बढ़कर ₹11,000 करोड़ के पार पहुंच गई है। Eternal का मार्केट कैप भी 3 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है। उसने कई दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है।
