Option Trading: असल में हम भले ही स्टॉक्स और इंडेक्स पर ही ट्रेड कर रहे होते हैं, लेकिन ऑप्शन के साथ हम कुछ और चीजों पर भी दांव लगा रहे होते हैं। इसका मतलब है कि स्टॉक या इंडेक्स सिर्फ ऑप्शन प्रीमियम (यानी ऑप्शन का भाव) का एक हिस्सा होते हैं। ऑप्शन प्रीमियम के कुल तीन बड़े हिस्से होते हैं, जिनका असर ऑप्शन के प्रीमियम कीमत पर पड़ता है
