Serbia Pro and Anti-government Protest | सर्बिया में मंगलवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हिंसक झड़पें देखने को मिलीं। यह झड़पें सरकार समर्थकों और विरोधियों के बीच उस समय हुईं, जब नौ महीने से जारी प्रदर्शनों के बीच तनाव और बढ़ गया। ये प्रदर्शन राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुविच के खिलाफ हो रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, इन झड़पों में 16 पुलिसकर्मियों सहित दर्जनों लोग घायल हुए हैं।
